रायबरेली, अप्रैल 4 -- ऊंचाहार,संवाददाता। बीते दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव के रहने वाले 42 वर्षीय श्रमिक संतोष सरोज बीते गुरुवार की शाम बाबूगंज स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करके वह साईिकल से घर लौट रहा था। इसी बीच गांव के पास बाईपास पर कार की टक्कर से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। जहां शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक संतोष परिवार के भरण पोषण का एक मात्र सहारा था। घटना के बाद से पत्नी फूलन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। श्रमिक की मौत के बाद बेटे प्रांशु व बेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.