मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- बुढ़ाना। बड़ौत रोड पर दुर्घटना में घायल हुए ग्रामीण की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी का अभी उपचार चल रहा है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बिटावदा निवासी विजेंद्र पुत्र भोपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका भाई ओमकार सिंह और उनकी पत्नी ममता दोनों अपनी स्कूटी से बड़ौत से गांव बिटावदा की तरफ आ रहे थे। तिरंगा ड्राइविंग सेंटर के पास 3 मार्च को कार चालक ने स्कूटी मे टक्कर मार दी, जिसमें ओमकार व उनकी पत्नी ममता गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी बुढ़ाना ले गए। गंभीर हालत में मेडिकल मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ में उपचार के दोरान ओमकार की मौत हो गई। जबकि ममता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.