आगरा, मार्च 21 -- सहावर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन विलाप करते हुए शव लेकर घर लौट आए और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक थाना सहावर क्षेत्र के नगला खितौली निवासी 55 वर्षीय केशव सिंह गत 16 मार्च को सहावर बाजार सब्जी लेने गए थे। शाम करीब सात बजे वह ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। रास्ते में नई तहसील से आगे बंबा के पास सड़क किनारे खड़े एक बड़े जनरेटर से ई-रिक्शा टकरा गया। इसमें ई-रिक्शा में आगे बैठे केशव सिंह घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया था। परिजन भी पहुंच गए थे। रेफर किए जाने के बाद परिजनों ने घायल को अलीगढ़ के निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.