आजमगढ़, जून 4 -- आजमगढ़, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना में घायल खलासी की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। शहर के लक्षिरामपुर स्थित निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पाउस गांव निवासी 21 वर्षीय गोलू यादव अपने जीजा रौनापार थाना क्षेत्र के खोझौली गांव निवासी संजय यादव के साथ ट्रक पर खलासी का काम करता था। बुधवार को दोनों बिहार से बालू लेकर गोरखपुर जा रहे थे। गाजीपुर जनपद से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते आजमगढ़ आ रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 301 के पास भोर में ट्रक खड़ा कर खलासी टायर से गिट्टी निकाल रहा था। यह भी पढ़ें- खड़ी ट्रेलर में पीछे से ट्रेलर ने मारी टक्कर, चालक की मौत इस दौरान दूसरे ट्रक ने टक्कर मा...