दुर्घटना में घायल किसान की उपचार को ले जाते समय मौत
आगरा, अप्रैल 26 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक किसान की बेहतर उपचार को ले जाते समय मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर पहुंच गए और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक गत दिवस सोरों के गांव सायपुर माफी निवासी 41 वर्षीय किसान मुकेश पुत्र चेतराम अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सोरों-कछला रोड पर गांव के पास ही सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से मुकेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुकेश को जिला अस्पताल कासगंज पहुंचाया। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद परिजन घायल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.