आजमगढ़, जून 10 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जीवली बाजार के पास शनिवार को घायल बाइक सवार किशोर की उपचार के दौरान वाराणसी में मंगलवार की सुबह मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बरदह थाना क्षेत्र के पुरसुड़ी गांव निवासी 16 वर्षीय विकास सरोज पुत्र राजकुमार सरोज शनिवार की दोपहर घर से बाइक में पेट्रोल लेने के लिए जीवली बाजार गया था। पेट्रोलपंप से लौटते समय सड़क पर तेज रफ्तार में आई कार उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से बरदह सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। इस पर उसे जौनपुर के सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई...