रामगढ़, अप्रैल 14 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। जिले के लारीकला गांव निवासी इंद्रजीत पटेल, जो पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं, को हाल ही में हुए सड़क हादसे के बाद राहत मिली है। विहान कंपनी से जुड़े होने के कारण उन्हें दुर्घटना बीमा का लाभ प्रदान किया गया। कंपनी की ओर से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से दी गई। जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत पिछले कई वर्षों से कंपनी के साथ कार्यरत हैं और अपने दैनिक कार्य के दौरान ही दुर्घटना का शिकार हो गए थे। बताया जाता है कि काम पर जाते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बीमा योजना के लिए 31 मई तक पंजीकरण करें : डीसी घटना के बाद कंपनी ने अपने बीमा प्रावधान के तहत तत्परता दिखाते हुए सहायता राशि स्वीकृत की। कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर विनोद कुमार ...