चक्रधरपुर, मार्च 18 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत एमपीडब्ल्यू दिवंगत मुकेश कुमार प्रधान को मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा समेत सभी कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन धारण कर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जानकारी के अनुसार 10 मार्च को हथिया पंचायत के जामटुटी गांव निवासी एमपीडब्ल्यू मुकेश कुमार प्रधान बोड़दा पुल के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने उसे भुवनेश्वर ले गए। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे इलाज के दौरान मुकेश कुमार प्रधान की मौत हो गई। मुकेश की मौत की खबर सुनने पर स्वास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.