हाजीपुर, मई 22 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पुल पर बीते मंगलवार को अज्ञात वाहन ने एक युवक को ठोकर मार दिया था। घायल युवक को इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मौत की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी।

पुलिस कार्रवाई सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस कादरी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम करवाकर पहचान के लिए मर्चुरी हाउस में 72 घंटे के लिए रख दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पटना बाजार समिति निवासी व व्यवसायी रोहित पांडे अपने काम से हाजीपुर आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा की महात्मा गांधी सेतु पुल एक युवक तड़प रहा है।

रोहित पांडे की मदद रोहित पांडे को यह दृश्य देख क...