बलिया, फरवरी 22 -- बलिया, संवाददाता। कलक्ट्रेट स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में रविवार को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन हुआ। शुभारंभ जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल कुमार झा ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप जलाकर किया। बाबा रामदल राजेन्द्र सिंह लॉ-कालेज की छात्रा स्नेहा शर्मा ने सरस्वती वन्दना व सीमा भारती ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिला जज ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया, जिनमें केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि जागरूकता ही अधिकारों की प्राप्ति की कुंजी है। जब तक लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होगी, तब तक वह अपने अधिकारों के लिए मांग नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.