दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल तीन छात्राओं का एमआरएमसीएच में ईलाज जारी
पलामू, जून 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। टैम्पू पलटने से गंभीर रूप से घायल तीन छात्राओं का मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच)में ईलाज जारी है। इन छात्राओं मे 17 वर्षीय रूपा कुमारी, पिता सुरेश राम, रागिनी कुमारी पीता अखिलेश मेहता, रानी कुमारी पिता नारायण राम शामिल है। जानकारी के अनुसार मुरमा खुर्द से प्रतिदिन लड़कियां टैंपू से उंटारी रोड हाई स्कूल पढ़ते जाती है। इसी क्रम में बुधवार को जाते समय मलवरिया के समीप टर्निंग के पास टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई । इसमें करीब आधा दर्जन छात्राएं सवार थी। दुर्घटना के बाद तत्काल सभी को बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां कुछ का इलाज जारी है जबकि गंभीर रूप से घायल तीन छात्राओं को बेहतर ईलाज के लिए एमआरएमसीएच भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- टेंपो पलटने से पांच स्कूली छात्रा घायल हालांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.