आजमगढ़, अप्रैल 30 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बरदह गांव में घर के बाहर खड़ी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक में मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने आग लगा दी। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है। जौनपुर जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के ओलनगंज नखास निवासी पप्पू निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह दो दोस्तों के साथ बाइक से बरात में शामिल होने निजामाबाद बाजार गया था। रात में तीनों घर लौट रहे थे। करीब एक बजे बरदह प्राथमिक स्कूल के निकट उनकी बाइक दूल्हे के रथ से टकरा गई। जिससे तीनों घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बारात आए किशोर को पीटा बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। क्षतिग्रस्त बाइक को बरदह कस्बा निवासी कुमार सरोज के घर के सामने खड़ा कर दिया। इसके बाद तीनों लोग घर चले गए। मंगलवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.