मऊ, मार्च 23 -- कोईिरयापार/पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर रहीमाबाद में रविवार की देर रात ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से वृद्ध किसान की मौत के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर घटना के बाबत पुलिस मृतक के परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई है। थाना मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के विकास खंड कोपागंज अंतर्गत मीरपुर रहिमाबाद गांव निवासी 60 वर्षीय किसान रामपति राजभर शनिवार की देर रात सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दिया था। इससे ट्रैक्टर ट्राली में फंसकर बुजुर्ग किसान और एक मवेशी गंभीर रूप से लहूलुहान होकर घायल हो गए थे। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.