दुर्घटना में कांवरिया घायल
देवघर, अगस्त 23 -- दुर्घटना में कांवरिया घायल देवघर प्रतिनिधिरिखिया थाना क्षेत्र के दुम्मा बॉर्डर के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल यात्रा कर रहे एक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर ने थोड़ी देर के लिए आराम करने कहा। घायल की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। बताया कि पैदल यात्रा के क्रम में पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.