दुर्घटना में कंटेनर पलटने से चालक बेहोश, लाखों का सामान चोरी
गाज़ियाबाद, जून 27 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में कंटेनर पलटने से चालक बेहोश हो गया और कंटेनर का दरवाजा खुलने से सामान सड़क पर फेल गया। आरोप है कि मौका पाकर लोगों ने कंटेनर में भरा लाखों का सामान चुरा लिया है। इस मामले में पीड़ित ने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मेरठ के थाना फलावदा निवासी मोहम्मद इरशाद रिजवी ट्रक सर्विसेज के संचालक हैं। उन्होंने शिकायत देकर बताया है कि 20 जून को चालक शाहित निवासी मेरठ खुर्द कंटेनर को मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे से लेकर जा रहा था, तभी नाहल चौकी के पास पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से चालक कंटेनर से नियंत्रण खो बैठा और वह पलट गया। इस हादसे में चालक बेहोश हो गया। कंटेनर का सारा सामान रोड पर बिखरा हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.