दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल, दो मासूम भी शामिल
कोडरमा, जून 27 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के नवालशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रायडीह मोड़ स्थित आयसार पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। घायलों की पहचान सपही गांव निवासी विनोद दास (30), उनकी पत्नी ममता देवी (23), पुत्र लंदन दास (4) और पुत्री ज्योति उर्फ पायल कुमारी (6) के रूप में हुई है। सभी डोमचांच थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
घटनास्थल की जानकारी जानकारी के अनुसार, विनोद दास अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र स्थित मनीहारी गांव से, जो उनका ससुराल है, बाइक से अपने घर सपही लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार आर-वन बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पत्थर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.