देवघर, जून 28 -- सारवां प्रतिनिधि देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर थानान्तर्गत बंदाजोरी हाईस्कूल के समीप रविवार रात सड़क दुर्घटना में सारठ थाना क्षेत्र निवासी इशफाक अंसारी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि वह सारवां से अपना घर सारठ की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही सारवां थाना एएसआई सच्चिदानंद सिंह सदलबल घटनास्थल पहुंचे। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सारठ सीएचसी पहुंचाया गया। एएसआई द्वारा बताया गया कि घायल के मोबाइल से फोन कर घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। यह भी पढ़ें- कार व बाइक में टक्कर, युवक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...