दुर्घटना में एक और घायल की मौत, तीसरे की भी हालत नाजुक
आगरा, मई 15 -- सहावर थाना क्षेत्र में गुड़गुड़ी के समीप गत गुरुवार की शाम हुई दुर्घटना में एक और घायल की मौत हो गई। परिजन शव लेकर लौट आए और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि तीसरे घायल किशोर की हालत भी नाजुक बनी हुई है। बता दें कि सहावर क्षेत्र में गुड़गुड़ी गांव के समीप गुरुवार की शाम ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। जानकारी पर पहुंची एंबुलेंस तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने भूप सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी नगला वन थाना सहावर को मृत घोषित कर दिया था। यह भी पढ़ें- दुर्घटना में अधेड़ की मौत, दो किशोर गंभीर जबकि 16 वर्षीय राजा पुत्र पप्पू, मुकेश पुत्र दयाराम निवासीगण होडलपुर सोरों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया था। इनमें घायल मुकेश की भी मौत हो गई। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.