नवादा, फरवरी 3 -- गोविंदपुर, निसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार-झारखंड सीमा पर सोमवार की शाम सड़क निर्माण कार्य में लगे एक हाइड्रोलिक हाईवा की लापरवाही से गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस चालक सहित उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं बिहार-झारखंड सीमा पर लगा विशाल तोरण द्वार पूरी तरह से टूटकर जमीन पर गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर थाना क्षेत्र के महावरा गांव निवासी उर्मिला देवी ने सोमवार को सीएचसी में एक बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा के साथ उनके परिजन महावरा गांव के जितेंद्र राम की पत्नी रिंकू देवी तथा महेश कुमार की पत्नी सीमा कुमारी एम्बुलेंस से गांव लौट रही थी। सकरी नदी पर पुल नहीं रहने के कारण एंबुलेंस को झारखंड की सीमा से होक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.