आजमगढ़, अप्रैल 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में आर्मी के जवान सहित दो लोगों की मंगलवार को मौत हो गई। सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा के पास आर्मी का जवान घायल हो गया था। इसके साथ ही देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहिट बाजार में बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई।गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव निवासी 34 वर्षीय निरंजन यादव आर्मी के जवान थे। तीन दिन पूर्व ही छुट्टी पर घर आए थे। उनकी ससुराल आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के मूसेपुर में है। सोमवार की दोपहर में वे बाइक से ससुराल जा रहे थे। यह भी पढ़ें- अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, वृद्ध की मौत सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा टेढी पुलिया के पास पहुंचे थे, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए । घायल आर्मी के जवान को लखन...