दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत
मोतिहारी, सितम्बर 25 -- कोटवा, निज संवाददाता। कोटवा थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर दिपउ मेन कैनाल पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है। घटना बीते रात की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। दुर्घटना इतनी वीभत्स है कि पुलिस को क्षत-विक्षत हालत में शव को पोस्टमार्टम में भेजना पड़ा। बताया जाता है कि शरीर का कुछ हिस्सा 500 मीटर दूर मठिया चौक के समीप मिला। घटना के संबंध में अनुमान लगाया जा रहा है कि कोटवा के दिपउ की तरफ से रॉन्ग साइड से जा रही गाड़ी से घटना घटित हुई है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। शव के पहचान की कोशिश की जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.