पाकुड़, मार्च 9 -- महेशपुर। दमदमा गांव के पास बीते 26 फरवरी को ट्रैक्टर के धक्के से चार वर्षीय बच्ची जख्मी हो जाने के मामले को लेकर शनिवार शाम को बच्ची के पिता सह वादी राकीबुल शेख ने संबंधित ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ तेजी एवं लापरवाही से धक्का मारने तथा जख्मी करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। वादी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि घटना के दिन उसकी चार वर्षीय बेटी आयत खातून गांव के बगल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से खिचड़ी लेकर अपना घर आ रही थी। इसी दौरान महेशपुर के तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर संख्या जेएच16एच- 4653 के चालक ने बच्ची को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में बच्ची का दाहिना पैर पूरी तरह से कुचल गया। इसके बाद बच्ची का इलाज के लिए बंगाल के मुरारोई और रामपुरहाट अस्पताल लेकर जाया गया जहां से बच्ची को वर्धमान रेफर कर दि...