दुर्घटना मामले में ट्रक व टेम्पो जब्त
बेगुसराय, जुलाई 27 -- गढ़हरा(बरौनी), एक संवाददाता। गढ़हरा थाना क्षेत्र में बरौनी-जीरोमाइल मुख्य सड़क पर पिपराडीह के पास रविवार को हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत और 10 यात्रियों के घायल होने के बाद इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में पुलिस जुट गई है। सड़क किनारे खड़े वाहनों और सड़क किनारे पसरे बालू, मिट्टी पर भी पुलिस संज्ञान ले रही है। गढ़हरा थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि घटना के बाद टेम्पो और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। यह मामला ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से दर्ज किया जा रहा है। बताया कि 26 जुलाई को मधुबनी जिले के श्रद्धालु सिमरिया धाम से गंगा स्नान कर टेम्पो से बरौनी जंक्शन लौट रहे थे। ओवरटेक करने और तेज गति में टेम्पो चलाने के कारण टेम्पो चालक ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.