देहरादून, मार्च 25 -- लक्सर। सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर ने अपने दो दिवंगत सदस्य किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। समिति के चेयरमैन अनुराग चौधरी ने ग्राम ढाढेकी निवासी मुन्नू की पत्नी राजेश देवी तथा मथाना निवासी अतीश की पत्नी बालेश देवी को 5-5 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा चेक सौंपे। विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि समिति अपने सभी सदस्य किसानों का बीमा कराती है और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहती है। इस दौरान समिति के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.