हमीरपुर, अप्रैल 5 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे कानपुर-सागर हाईवे का दुर्घटना बाहुल्य इलाका है। यहां दुर्घटनाओं को रोकने के इंतजाम नाकाफी हैं। सड़क सुरक्षा की बैठकों में डीएम के निर्देशों का हाईवे का रखरखाव करने वाली संस्था द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है। रविवार की सुबह एक युवक की उसी की मां की आंखों के सामने ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत का नजारा देखकर हर कोई सिहर उठा। दुर्घटना के समय ट्रैफिक पुलिस के जवान यहां नहीं थे। जबकि इस तिराहे पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। रानी लक्ष्मीबाई तिराहा हाईवे का सबसे व्यस्ततम तिराहा है। यहां स्कूल-कॉलेजों के साथ-साथ कई निजी अस्पताल खुल चुके हैं। पेट्रोल पंप भी है। कांशीराम कॉलोनी भी यहीं है। इसके अलावा हाईवे की दोनों ओर रिहायशी बस्ती बसी हुई हैं। इस तिराहे पर पिंक बूथ बना हुआ है।...