दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में जल्द लगेगा चेतावनी बोर्ड
कौशाम्बी, मार्च 11 -- मंझनपुर, संवाददाता एसपी राजेश कुमार ने बुधवार को पुलिस ऑफिस स्थित दुर्गा भाभी सभागार में जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत बैठक की। इस दौरान मातहतों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश दिया कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में जल्द ही चेतावनी बोर्ड लगवा दिया जाए।पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने जोर देकर कहा कि जिले को सुरक्षित यात्रा वाला जनपद बनाने के लिए सुरक्षित सफर, सुरक्षित कौशाम्बी के नारे को बुलंद किया जाए। निर्देश दिया कि नेशनल हाईवे एवं क्रिटिकल कॉरिडोर पर स्थित थानों में दुर्घटना के प्रमुख कारकों की गहन समीक्षा की जाए। नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यातायात पुलिस और स्थानीय थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.