कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एडीसीपी ट्रैफिक कपिलदेव ने क्रिटिकल कॉरिडोर टीम संग कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर स्थित चौबेपुर थानाक्षेत्र के अमिलिहा गांव के कट का स्थलीय निरीक्षण किया। यह कट दुर्घटना जोन बन चुका है। ग्रामीणों से बातचीत में यह बात स्पष्ट हुई कि कट के आगे-पीछे दूर से चमकने वाले संकेतक नहीं लगे हैं। इसके अलावा कुछ वाहन गलत दिशा से आ जाते हैं। ओवरस्पीड भी रहती है। एडीसीपी ने मातहतों को निर्देश दिए कि पीकआवर्स में मुस्तैदी से ड्यूटी करें औऱ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाएं। अलीगढ़ हाईवे पर अमिलिहा कट सहित चार स्थान दुर्घटना बहुल इलाके हैं। इन जगहों पर रॉन्ग साइड और यू टर्न प्वाइंटों से निकलने के दौरान हादसे होते हैं। यह भी पढ़ें- स्कूल वाहनों के पंजीकरण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में सभी स्कूलों से मांगे शपथ ...