गया, अप्रैल 29 -- गत 25 अप्रैल को झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई भीषण दुर्घटना में प्राण गंवाने वाले आमस थाना क्षेत्र के तेतरिया और मसूरीबार गांव के 6 ग्रामीणों के प्रति हमदर्दी जताने का सिलसिला बना हुआ है। बुधवार को बिहार के पूर्व मंत्री और जदयू के वरीय नेता विनोद कुमार यादव ने भी शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। पाठक अवगत है कि 25 अप्रैल को हजारीबाग के चौपारण थाने के धनुआ जंगल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक कार में सवार 6 लोगों की असामयिक मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- एयर एंबुलेंस हादसे के पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात मृतकों में शिवकुमार मांझी और उनके परिवार के पांच अन्य सदस्य शामिल थे। पूर्व मंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का...