दुर्घटना नहीं, मेरे पति की हत्या हुई है, शव से लिपटकर बिलखती पत्नी का आरोप
अररिया, जुलाई 16 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान नंदकिशोर सिंह की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। लेकिन इस हादसे ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब अनुमंडल अस्पताल में पति के शव से लिपटकर विलाप कर रही उनकी पत्नी कंचन देवी ने इसे सड़क दुर्घटना मानने से साफ इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगा दिया। यह भी पढ़ें- Araria News: एनएच पर स्कॉर्पियो की टक्कर से किसान की मौत, साढ़े तीन घंटे जामपत्नी का आरोप आंसुओं से भरी आंखों और टूटे हुए शब्दों में कंचन देवी ने कहा, यह दुर्घटना नहीं, मेरे पति की सुनियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से जमीन-जायदाद को लेकर उनके रिश्तेदारों के साथ विवाद चल रहा था। कई बार मारपीट और प्रताड़ना की घटनाएं हो चुकी थीं तथा मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था। उन्होंने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.