बोकारो, मई 10 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के बुंडू वन में अनियंत्रित एक एल पी ट्रक को एक पेड़ ने रोक लिया, नही तो एक बडी घटना घट सकती थी। यह घटना शनिवार की रात्रि 3:00 बजे की है। जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से एक ट्रक संख्या( सी जी 15 डी एफ 4564) चावल का खुद्दी लेकर पश्चिम बंगाल जा रही थी। इसी बीच बुंडू जंगल के पास ट्रक चालक को झपकी आ गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बुंडू जंगल के अंदर चला गया, लेकिन एक सखुआ का पेड़ ने उसे पलटी खाने से बचा लिया, नही तो एक बड़ी घटना हो सकती थी। ट्रक का चालक और उप चालक सुरक्षित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...