दुर्घटना को दावत दे रही सड़क किनारे उगी कटीली झाड़ी
आजमगढ़, मई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। स्थानीय रोडवेज के पीछे बवाली मोड़-लालडिग्गी बंधा बाईपास मार्ग पर सड़क किनारे उगी बबूल की कटीली झाड़ियां दुर्घटना को दावत दे रही है। झाड़ियों के चलते अक्सर हो रही दुर्घटनाओं में लोग जख्मी हो रहे हैं। इस मार्ग पर चलना राहगिरों और वाहन चालकों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी झाड़ियों की सफाई न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बवाली मोड़-लालडिग्गी बंधा बाईपास मार्ग पर रोडवेज के पीछे सड़क के किनारे उगी झाड़िया बढ़कर पटरी से लेकर सड़क तक फैल गई है। पटरियों और सड़क पर झाड़ियों के फैलने से राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे दुकानों व कृषि यंत्रों से बाधित हो रहा आवागमन सामने से आने वाले वाहन भी दिखाई नहीं देते हैं। जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। वहीं बबूल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.