सोनभद्र, अप्रैल 13 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरी स्थित प्राथमिक स्कूल के पार जाबर को जोड़ने वाली लिंक मार्ग पर नाली का टूटा ढक्कन दुर्घटना को दावत दे रहा है। कई बार अवगत कराने के बाद भी संबंधित ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने खुली नाली को ढकवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि किसी तरह से शिकायत पर कराए गए नाली की सफाई उपरांत करीब आधे नाली की दोनों छोर से पटिया को ढलवाया गया, लेकिन करीब चार माह बाद भी बीच के क्षतिग्रस्त नाली के ऊपर पटिए को नहीं ढलवाया गया। इसके चलते आये दिन लोगों के वाहन उसमें फंस जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण जानकी प्रसाद, बृजेश कुमार, दीपक कुमार, ओमप्रकाश, विवेक कुमार आदि ने बताया कि क्षतिग्रस्त पटिया को ढलवाने के लिए ठेकेदार के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.