मिर्जापुर, मार्च 28 -- हलिया। विकास खंड के मगरविला गांव में सुखड़ा बांध से संचालित मगरबिला माइनर पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पुलिया से जान जोखिम में डालकर लोग आते-जाते हैं। इस पुलिया पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, बावजूद पुलिया की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। ग्राम पंचायत से पूर्व में बनवाई गई पुलिया पूरी तरह जर्जर हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि टूटी पुलिया से आने-जाने में दिक्कत हो रही है। खासकर रात के अंधेरे में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस पुलिया से मगरविला गांव के अलावा सिकटा, पवारी, महुगढ़ समेत आधा दर्जन गांव के लोग आते-जाते हैं। गांव निवासी जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया पुलिया की हालत इतनी खराब है कि लोगों को सावधानी से चलना पड़ता है। कई बार बाइ...