सोनभद्र, मार्च 23 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के दिघुल गांव के पक्की सड़क पर लगातार पानी बहते रहने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वहीं सड़क लगातार पानी जमा रहने से आये दिन बाइक व साइकिल सवार गिरकर चोटहिल हो जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार संबंधितों से नाली निर्माण कराये जाने की मांग उठायी गयी, लेकिन संबंधितों के ध्यान न दिये जाने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही नाली निर्माण कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि नाली न होने के कारण लोगों के घरों का गंदा पानी हमेशा सड़कों पर बहता रहता है। इससे जहां सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। वहीं लोगों को भी आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वहीं पानी से बचने के लिए सड़क पर लोग बाइक व साइकिल ...