आजमगढ़, मई 5 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव स्थित साधन सहकारी समिति का भवन जर्जर होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बारिश के मौसम में छत से जहां पानी टपकता है, वहीं भवन की दीवार से लेकर छत के प्लास्टर टूटकर गिर रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों के शिथिल होने से लोगों में रोष है। करिया गोपालपुर गांव में काफी अर्से पूर्व साधन सहकारी समिति भवन का निर्माण कराया गया है। देख-रेख के अभाव में भवन जर्जर हो गया है। उसके ढहने की आशंका बनी हुई है। गांव के सुनील सिंह, अरविंद मौर्य, शैलेश सिंह, बृजेश सिंह, योगेंदर, संतोष सिंह, कृपाशंकर सिंह, काले सिंह, बीरबल मौर्य, रुदल मौर्य समेत अन्य किसानों ने बताया कि बारिश के समय छत से पानी टपकता है। छत और दीवार का प्लास्टर उखड़ कर गिर रहा है। जिसके चलते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.