बांदा, मार्च 16 -- बांदा। संवाददाता पैलानी के पपरेंदा गांव निवासी नरेंद्र यादव पुत्र रामस्वरूप यादव ने चिल्ला थाना में तहरीर दी है। बताया कि 65 वर्षीय मां विद्यावती पत्नी रामस्वरूप यादव 12 मार्च को घर से खेतों की ओर जाने के लिए निकली थी। पपरेंदा से तिंदवारी की ओर जा रहे वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे उनकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...