मैनपुरी, मई 23 -- भोगांव। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड चौराहे पर हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल गया था। घटना की रिपोर्ट देवीपुर निवासी संजीव कुमार ने दर्ज कराई है। बीती 8 मई को देवीपुर निवासी नवनीत उर्फ गोलू, पीयूष और शिवा एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। जीटी रोड चौराहे पर कुरावली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ईको कार ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक और तीनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल नवनीत और शिवा को सैफई रेफर किया गया था, जहाँ 16 मई को उपचार के दौरान नवनीत की मृत्यु हो गई। वहीं, पैर में फ्रैक्चर होने के कारण शिवा का इलाज मैनपुरी में चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है。

क्रिकेट मुकाबला जमौरा ने भूटा को 48 रनों से हराया भोगांव। ग्राम...