दुर्घटना के मामले में केस दर्ज
बांदा, मई 12 -- अतर्रा। बोलेरो की टक्कर से हुई युवक की मौत के मामले में मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरवां थाना क्षेत्र के जरर निवासी भागवत प्रसाद ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसका पुत्र संजय 30 बारात में शामिल मुरलिया पुरवा आया था। रात को वह खाना खाने के बाद बाइक से घर जा रहा था। तभी बुलेरो ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया था। उसकी इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। पुलिस ने उसकी तहरीर पर बुलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- बांका : बारात में आए किशोर की हाइवा से कुचलकर मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.