बोकारो, अप्रैल 10 -- नावाडीह प्रखंड के पंचायत के चरकपनिया में गुरुवार को ग्रामीणों की बैठक भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फुलचंद किस्कू के नेतृत्व में की गई। एक स्वर में कहा गया कि कारो माइंस अंतर्गत विस्थापित प्रभावित क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों को केवल आश्वासन देकर कर ठगने का काम किया गया है। ऐसे में परियोजना का चक्का जाम किया जायेगा। वहीं पुलिस प्रशासन और परियोजना के अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। पूर्व मुखिया दिलीप महतो, सांसद प्रतिनिधि दिपू अग्रवाल, भागीरथ महतो, वर्षा सोरेन, सुनील सोरेन, मंगल टुडू, महावीर महतो, सुखलाल हांसदा, जगरनाथ महतो, बच्चन अंसारी, चन्द्रदेव तुरी, पुनम कुमारी, उर्मिला देवी, बबिता देवी, फुलवंती, रंजीत टुडू आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.