दुर्घटना के बाद नहीं पहुंची एंबुलेंस चली गई महिला की जान
बांदा, मार्च 14 -- बांदा। संवाददाता कालिंजर थाना क्षेत्र के सढा गांव के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे महिला छिटककर दूर जाकर गिरी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय से एंबुलेंस न आने पर महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं साइकिल सवार भी घायल हो गए। उन्हें सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया गया है।कालिंजर थाना क्षेत्र स्थित छतैनी गांव निवासी 51 वर्षीय बुद्धिवालास यादव अपनी 48 वर्षीय पत्नी शेषा देवी को बाइक में बैठाकर रिश्तेदारी में जा रहा था। करीब दो बजे सढा गांव स्थित पानी टंकी के पास मुख्य मार्ग में अचानक आए साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार खंती में कूद गए। इस दौरान बाइक में पीछे बैठी पत्नी शेषा देवी दूर जा गिरी। इस दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट लगीं। जिसकी अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.