कानपुर, मई 30 -- कानपुर। जवाहरलाल नेहरू होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के इंटर्न विकास प्रजापति की मौत शनिवार को हो गई। 17 मई को किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार थी। केजीएमयू में 13 दिन तक मौत से जूझने के बाद विकास ने शनिवार को अंतिम सांस ली। घटना के दो सप्ताह बाद भी टक्कर मारने वाले का पुलिस अब तक कोई पता नहीं लगा सकी। इसे लेकर कॉलेज प्रबंधन व छात्रों में आक्रोश है। कॉलेज के रीडर डॉ. पुनीत मिश्रा ने बताया कि 17 मई रविवार को कल्याणपुर से नमक फैक्टरी के रास्ते पर हुई सड़क दुर्घटना से संबंधित समस्त विवरण स्थानीय पुलिस को दिए गए थे। इसके बाद भी वाहन का पता नहीं लगाया जा सका। बताया गया कि टक्कर लगने के बाद विकास घंटों घायल अवस्था में नाले में पड़े रहे। फिर किसी राहगीर ने उसे उठाकर भर्ती कराया। उसने ही कॉलेज को भी इसकी सूचना दी। 17 म...