दुर्घटना के बाद एनएच पर उतरा परिवहन विभाग, दोपहर बाद फिर लगी गाड़ियां
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांटी थाना क्षेत्र में दामोदरपुर गुमटी के पास एनएच-22 पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवहन विभाग के पदाधिकारी आनन-फानन में एनएच पर उतरे और नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों खिलाफ अभियान चलाया। बैरिया गोलंबर से लेकर सदातपुर मोड़ तक चले अभियान के दौरान अधिकारियों ने कुछ वाहनों का चालान काट जुर्माना वसूला। इससे चालकों में अफरातफरी मच गई और वे वाहनों को इधर-उधर ले जाने लगे। वहीं, दोपहर बाद अधिकारियों के लौटते ही एनएच पर पहले की तरह की वाहन खड़े होने लगे। इससे कई बार एनएच पर अन्य वाहनों को आवाजाही में परेशानी हुई और जाम की स्थिति भी बनी। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने बैरिया से लेकर सदातपुर मोड़ के बीच एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.