लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के दुर्घटना बाहुल क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंध दुरुस्त कराए जाने के बाद अब प्रमुख शहरों को जाम मुक्त कराने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। डीजीपी राजीव कृष्ण ने वीडियो काफ्रंसिंग से सभी पुलिस कमिश्नरेट व हर परिक्षेत्र के एक प्रमुख जिले में जाम से सर्वाधिक प्रभावित मार्गों को चिह्नित कर जाम मुक्त बनाने का निर्देश दिए हैं। कंजेशन फ्री डिस्टिक (सीएफडी) योजना के तहत 20 जिलों में अभियान के तहत यातायात प्रबंधन का काम होगा। डीजीपी मुख्यालय जल्द इसके लिए विस्तृत एसओपी जारी करेगा। सभी सात पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद के अलावा गोरखपुर, बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद, अयोध्या, मेरठ, सहारनपुर, चित्रकूट, आजमगढ़, बस्ती, गोंडा, झांसी व मीरजापुर में पहले चरण मे...