रुद्रपुर, दिसम्बर 6 -- किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने सड़क दुर्घटना के आरोपी रोडवेज चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। नरेन्द्र कुमार पुत्र हरद्वारी निवासी ग्राम मिर्जापुर औरगांबाद बहेड़ी ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो दिसबंर को उसके भाई विजय कुमार व नरेश कुमार बाइक पर सवार होकर किच्छा से अपने घर की तरफ आ रहे थे। रिलाइंस पेट्रोल पंप के सामने गलत दिशा आ रही सरकारी रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में विजय व नरेश को गंभीर चोटें लगी। इस समय वह रुद्रपुर के निजी अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। पुलभट्टा थाना इंचार्ज प्रदीप मिश्रा ने बताया कि आरोपी रोडवेज चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.