अल्मोड़ा, फरवरी 3 -- अल्मोड़ा। एडीएम युक्ता मिश्र ने बताया 15 जनवरी को सल्ट में रात 12 बजे तराड़ी तया मोटर मार्ग जिहाड़ गांव में वाहन दुर्घनाग्रस्त होने से चालक कुबेर सिंह जमनाल की मौत हो गई थी। इसकी मजिस्ट्रीयल जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सल्ट को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर एक पक्ष के भीतर आंख्या प्रस्तुत करेंगे। मृतक के आश्रितों को देने के लिए दो लाख रुपये भी निर्गत कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...