पलामू, जुलाई 21 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए जिले में दुर्घटना की आशंका वाले स्थलों के लिए अलग कार्य-योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने मैप आधारित समीक्षा के जरिए दुर्घटना की आशंका वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के लिए निदेशित किया। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ प्रवर्तन अभियान और अधिक तेज करने का निर्देश दिया है। पलामू समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट, प्रवर्तन कार्रवाई और सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं में हो रही जनहानि पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना...