गंगापार, फरवरी 25 -- प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर आवारा मवेशी दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। आए दिन दुर्घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे के उरुवा, कोटहा, लखनपुर में आवारा मवेशियों का झुंड कब्जा जमाए हुए हैं। आवारा मवेशियों के कारण हाईवे से गुजर रहे राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। दुर्घटनाओं के कारण कई अपनी जान तक गंवा चुके हैं। लेकिन आवारा मवेशियों को व्यवस्थित नहीं किया जा सका है। उरुवा के पंकज पांडे तथा कोटहा के विमल पांडे आदि ने बताया कि दिन, दुपहरी, रात इन आवारा मवेशियों का सड़क पर कब्जा बना रहता है, जिसके चलते आए दिन राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...