दुर्घटनाग्रस्त होने से बची सवारियों से भरी बस, मची चीख-पुकार
बलिया, अप्रैल 29 -- दलनछपरा (बलिया)।स्थानीय गांव में स्थित बस स्टैंड पर बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। प्रतिदिन की भांति बलिया जाने वाली एक निजी बस अचानक सड़क किनारे गड्ढे में जाकर रुक गयी। उस वक्त बस में लगभग 50 से अधिक यात्री सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस हर रोज दलनछपरा से बलिया यात्रियों को लेकर जाती है तथा दोपहर बाद वापस आती है। बुधवार सुबह जब बस रवाना होने वाली थी, उसी समय उसमें तकनीकी खराबी आ गई और बस स्टार्ट नहीं हो रही थी। चालक ने बस को चालू करने के लिए पीछे से धक्का लगवाना शुरू किया। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे बने गड्ढे की तरफ चली गई। देखते ही देखते बस का आधा हिस्सा गड्ढ़े में धंस गया। इसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.