मधुबनी, फरवरी 9 -- खजौली। खजौली थाना क्षेत्र के रामपुर पाली गांव में बीती रात सड़क किनारे एक स्कॉर्पियों के दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। सूचना मिलते ही खजौली पुलिस के एसआई राजेंद्र चौरसिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन की जांच की। जांच के दौरान स्कॉर्पियो के अंदर रखे 10 प्लास्टिक की बोरियों से कुल 450 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब के साथ स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.