हाजीपुर, मई 10 -- महुआ,एक संवाददाता। बाइक की ठोकर से घायल दवा दुकानदार की इलाज के दौरान पटना के अस्पताल में चौथे दिन रविवार की सुबह मौत हो गई। शव दोपहर में घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक करीब 52 वर्षीय संजय कुमार गुप्ता सदर थाने के सुभई गांव निवासी शिवजी साह के पुत्र था। बताया गया कि संजय कुमार गुप्ता घर के पास ही दवा दुकान चलाते थे। बीते गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे दुकान से पैदल घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- दुर्घटनाग्रस्त दवा दुकानदार की इलाज के दौरान मौत से परिजनों में कोहराम जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई और काफी रक्तस्राव हो गया। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान चौथ...